Dalsinghsarai

शिक्षिका गायत्री कुमारी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर सम्मान समारोह में दी गई विदाई

दलसिंह सराय।विद्यापतिनगर | प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में पदस्थापित शिक्षिका डॉ. गायत्री कुमारी के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक अभिमन्यु कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदा प्रियदर्शनी ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. गायत्री कुमारी को मिथिला की परंपरा के अनुसार पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि डॉ. गायत्री कुमारी वर्ष 2024 में बीपीएससी शिक्षक भर्ती टीआरई-2 के तहत इस विद्यालय में पदस्थापित हुई थीं। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन से विद्यालय परिवार को गर्व की अनुभूति हो रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!