Samastipur

विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,ससुराल पक्ष फरार

पटना.नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतका की पहचान बकसंडा गांव निवासी गोपाल सिंह की 29 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की मां आशा देवी, जो कौवाकोल निवासी सदन राम की पत्नी हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में अपनी बेटी पुष्पा की शादी गोपाल सिंह से की थी।

 

शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। इसी मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा पुष्पा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

 

 

ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए

आशा देवी के अनुसार, शुक्रवार रात दामाद गोपाल सिंह ने उन्हें सूचना दी कि पुष्पा ने जहर खा लिया है। जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे,तब तक डॉक्टरों ने पुष्पा की गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।

 

पुष्पा की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। इसके बाद मायके वालों ने शव को सदर अस्पताल नवादा पहुंचाया और अकबरपुर थाना को सूचना दी।मायके वालों का आरोप है कि पुष्पा ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि उसे जहर देकर मारा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

 

आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।मृतका अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, 6 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी और 4 वर्षीय परिधि कुमारी को छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!