Patna

“2 छात्रा को नेपाल बेचने जा रही थी आर्केस्ट्रा संचालिका:बरामद

पटना.सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से बुधवार को लापता हुईं दो स्कूली छात्राओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आर्केस्ट्रा संचालिका किरण कुमारी उन्हें नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थी। पुलिस ने इस मामले में आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

13 वर्षीय दोनों छात्रा मुरलीपुर गांव और चैनपुर खराटी गांव की रहने वाली थी। बुधवार को दोनों आदर्श मध्य विद्यालय से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थीं। छात्राओं के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामला तब और गंभीर हो गया जब दिल्ली में कार्यरत छात्रा के पिता के व्हाट्सएप पर एक युवती का गला दबाते हुए तस्वीर भेजी गई। और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। इसी तरह दूसरी लड़की के पिता को भी फोन कर हत्या की धमकी दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

गोपालगंज से दोनों छात्राएं सकुशल बरामद

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालगंज जिले के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की। वहां से दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से आर्केस्ट्रा संचालिका किरण कुमारी को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान बरामद छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके गांव में एक आर्केस्ट्रा पार्टी आई थी, जहां उसकी मुलाकात इस महिला से हुई थी। महिला ने उसे मोबाइल नंबर दिया और पैसे का लालच देकर अपने पास बुलाया।उसने अपनी सहेली को भी साथ चलने के लिए कहा और दोनों बस से उसके पास पहुंच गई। उसने बताया कि महिला ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था और उन्हें नेपाल ले जाने की बात कर रही थी।

गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी

इस मामले में एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद दोनों छात्राओं को आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!