लोक अदालत में वादों का निबटारा कर परिवार एवं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करें: न्यायाधीश
दलसिंहसराय,सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का समारोह पूर्वक उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय, एसडीजेएम सह समिति के सचिव काजल सोनावाला,सब जज प्रथम स ह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा,अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन,सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर समेत अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी महासचिव राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.
संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश शशिकांत राय ने कहा की लोक अदालत मे मुकदमों का निबटारा कराकर परिवार के साथ खुशी मनाएं. छोटे छोटे समनीय वादों को लेकर न्यायार्थी कोर्ट का चक्कर लगाते हैं और शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होते हैं, इसलिए लोक अदालत के माध्यम से वादों को निबटारा करने से समय व रूपये की बचत होती है,इसलिए समनीय वादों का निबटारा कर न्यायार्थी खुशी पूर्वक अपने अपने घर जायें और जो रुपया और समय कोर्ट आने जाने मे लगता है उसे अपने बच्चे को भरण पोषण एवं पढ़ाई लिखाई मे खर्च कर एक योग्य नागरिक बनाएं.
वहीं सब जज प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा ने भी लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की लोक अदालत में न वकील फी और न ही किसी भी तरह का न्यायिक शुल्क लगता है और दोनों पक्षों के सहमति के आधार पर वादों का निबटारा किया जाता है.संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसडीजे एम स ह समिति के सचिव काजल सोनावाला ने दिया.
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से फौजदारी के 108 मामले का निस्तारण हुआ.विद्युत से संबंधित कुल 20 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें विद्युत विभाग को कुल 68000 रूपये प्राप्त हुए,विभिन्न बैंकों से संबंधित कुल 234 वादों का निस्तारण हुआ.जिसमें बैंकों को कुल 9900936 रूपये की राशि सेटल हुआ,बी एस एन एल के कुल 02 वादों का निस्तारण हुआ.जिसमें बी एस एन एल को कुल 3500 रूपये प्राप्त हुआ.मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी समेत अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह,प्रभारी सिरिस्तेदार ओम कुमार चौधरी, नाजिर मकेश्वर प्रसाद,न्यायिक कर्मी विशालदीप प्रकाश, अमजद भारती,चंद्रकेतु कुमार,हरीश कुमार,गंगेश झा,संगीता झा,पी एल भी जितेन्द्र कुमार सिंह,धर्मेंद कुमार,सुभाष चंद्र पासवान,रामबाबू पासवान,प्रशांत कुमार झा,संजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
