Samastipur

गैस वितरक के साथ एसडीओ ने की बैठक:समस्तीपुर में रोजाना 20,417 सिलेंडर की बुकिंग

समस्तीपुर में रसोई गैस के छोटे बड़े 86 वितरक हैं। जहां रोजाना औसतन 20,417 नए लोग सिलेंडर के लिए बुकिंग करा रहे हैं। लेकिन इन वितरकों को 16200 सिलेंडर ही उपलब्ध हो रहा है। जिस कारण जिले में करीब 45000 उपभोक्ता सिलेंडर के इंतजार में हैं। उन्हें सिलेंडर मिलने में 3 से 4 दोनों का समय लग रहा है।सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने गैस वितरक एजेंसी के व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इसके बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बैकलॉग को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं

 

लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करने के तीन से चार दिनों के अंदर उन्हें घर पर सिलेंडर उपलब्ध होगा। सभी वितरक एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह अपने गोदाम से किसी भी कीमत पर गैस सिलेंडर का वितरण नहीं करें । सभी प्रकार के गैस सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के रूप में होगी।उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल युद्ध के कारण ग्लोबल परेशानी हुई है। जिसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है और वह उपलब्ध नहीं हो रहा है कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर जैसे हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, हॉस्टल स्कूल आदि जगहों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति बनी रहे इसको लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं।

 

केवाईसी नहीं करने वाले उपभोक्ता हो रहे हैं ज्यादा परेशान

 

उन्होंने कहा कि बैठक उपरांत यह बात भी सामने आई है कि ऐसे उपभोक्ता ज्यादा परेशान हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने गैस कार्ड और उपभोक्ता नंबर का केवाईसी नहीं कराया था। ऐसे लोग तुरंत केवाईसी करा ले केवाईसी होने के बाद तुरंत गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी। दो से तीन दिनों में होम डिलीवरी भी मिल जाएगी।

 

सभी प्रखंडों में नियमित आपूर्ति के लिए बनाया गया टीम

 

एसडीओ ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में गैस सिलेंडर का वितरण सही तरीके से हो जिसके लिए निगरानी कमेटी भी बना दी गई है, जो वितरण पर नजर रख रही है। इसके साथ ही विभिन्न होटलों में भी अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का तो उपयोग नहीं हो रहा। अब तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!