दलसिंहसराय के समीर चौधरी बने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड,बधाई
दलसिंहसराय,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता समीर चौधरी ने हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रतिष्ठित एडवोकेट- ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया है.एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड वही अधिवक्ता होते हैं जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाएँ दाखिल करने और मुकदमों की औपचारिक कार्यवाही संचालित करने का अधिकार प्राप्त होता है.
समीर दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के केवटा निवासी स्व.रामाश्रय प्रसाद चौधरी के प्रपौत्र,स्व. हेमंत कुमार चौधरी के पौत्र एंव शिशिर कुमार चौधरी के पुत्र है.रामाश्रय चौधरी ब्रिटिश भारत के समय काउंसिल ऑफ स्टेट के सदस्य रहे थे.समीर चौधरी ने कानून की उच्च पढ़ाई क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से की है,
जो कानून की पढ़ाई के लिए विश्व की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में गिनी जाती है.इसके बाद उन्होंने भारत लौटकर सर्वोच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की.इस उपलब्धि पर कई लोगो ने उन्हें बधाई दिया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
