Samastipur

समस्तीपुर:ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मातम

समस्तीपुर.कल्याणपुर.थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के सिग्नल संख्या 5, मैईन गाछी के समीप शनिवार की शाम गंगा सागर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 15 वर्षीया किशोरी की कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 इस्लामपुर गांव निवासी महेश महतो की पुत्री राधा कुमारी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया गया कि किशोरी मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। इधर घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!