समस्तीपुर:ट्रैक्टर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:1 लाख रुपए में खरीदने वाले 2 लोग भी धराए
समस्तीपुर में 6 मार्च को ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। मामले में ताजपुर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान छपरा जिले के नौतन मरहैरा गांव निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र राय, वैशाली जिले के चकदादन गांव निवासी हरिश्चंद्र राय और नवादा जिले के नारदीगंज निवासी मोहम्मद एजाज उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।
ताजपुर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र के कसबे आहार पंचायत निवासी मोहम्मद शमशाद हुसैन का ट्रैक्टर ताजपुर ब्लॉक के पास से चुरा लिया था। ट्रैक्टर मालिक ने 8 मार्च को ताजपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सबसे पहले वैशाली जिले के महुआ चक दादन गांव निवासी हरिश्चंद्र राय को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर छपरा जिले के मरहैया गांव निवासी वीरेंद्र राय और नवादा जिले के नारदीगंज निवासी मोहम्मद एजाज उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।बताया कि इस घटना में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार हरिश्चंद्र राय ने पूछताछ में बताया कि उसने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर ताजपुर ब्लॉक के पास ट्रैक्टर को चोरी की थी। उसे छपरा ले गए थे। वहां उन्होंने ट्रैक्टर वीरेंद्र राय को एक लाख रुपए में बेच दिया था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
