समस्तीपुर:प्रेमी-प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी
समस्तीपुर।विभूतिपुर।थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर दोनों की शादी गांव के ही मंदिर में करा दी। बताया जाता है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसे एक बच्चा भी है। उसका पति बाहर परदेस में रहकर काम करता है। इसी दौरान महिला का संपर्क हसनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से हो गया।
युवक अक्सर महिला के घर आया-जाया करता था, जिसकी भनक धीरे-धीरे गांव के लोगों को लग गई थी। सोमवार की रात भी युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई और कई लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों से पूछताछ हुई, पंचायत जैसा माहौल बन गया। बाद में गांव के लोगों ने दोनों की शादी गांव के मंदिर में करा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।