Samastipur

समस्तीपुर:अवैध जमीन हस्तांतरण विवाद में आत्मदाह का प्रयास

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर | मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण को लेकर उत्पन्न विवाद ने शनिवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर निवासी स्व इंद्रदेव राय के पुत्र अजय राय ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की समय पर पहुंच से एक बड़ा हादसा टल गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय राय ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन को गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम हस्तांतरित कर कब्जा दिलाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में ही संबंधित अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे 28 फरवरी को दिन के दो बजे विवादित स्थल पर आत्मदाह करेंगे।

 

 

आत्मदाह की घोषणा को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा पहले से ही सतर्क था। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी से किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत की विधिवत जांच कराई जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!