Samastipur

समस्तीपुर: बाइक-ट्रैक्टर के बीच टक्कर, साले की मौत:जीजा घायल

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के कुर्बन अकनोमा गांव के पास होली के दिन ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें साले की मौत हो गई। जबकि जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना पर पहुंची हसनपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी इंद्र नारायण यादव के बेटे शिवम कुमार (22) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी हसनपुर थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे नूनू बाबू यादव के रूप में की गई है।

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नुनू अपने साला शिवम के साथ बाइक से होली के मौके पर घर से निकाला था ।इसी दौरान कुर्बन अकनोमा गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर से दोनों की टक्कर हो गई। इस घटना में साले बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

 

घटना की सूचना मिलने पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल हसनपुर पीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि नुनू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसका उपचार निजी अस्पताल में करा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। लोगों का कहना है कि शिवम भाकपा-माले संगठन से भी जुड़ा हुआ था।रोसरा की डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत हुई है। इस घटना में एक अन्य युवक भी जख्मी है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!