Patna

RPF-GRP ने 2 पिस्टल-50 मोबाइल किया जब्त, चोरी का सामान बरामद 

भागलपुर में आज रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियार और चोरी के सामान का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई भागलपुर और नाथनगर के बीच स्थित एलसी गेट नंबर-1 ए के पास की गई। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामान मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरी कर रहे थे। उनके साथ जीआरपी के ओसी नाशिम्म खान, सीआईबी इंस्पेक्टर एस.के. सुधा और आईपीएफ ए.के. सिंह सहित अन्य सुरक्षा बलों की टीम मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के आसपास कुछ अपराधी एकत्रित होकर आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार व चोरी का सामान भी रखा हुआ है।

 

भारी मात्रा में हथियार-अन्य सामान बरामद

 

सूचना के आधार पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने इलाके में छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में 2 पिस्टल, 4 कांटा, 18 जिंदा कारतूस, 6 धारदार हथियार, करीब 50 मोबाइल फोन, कई चाकू, सोने और चांदी के आभूषण, बैंक पासबुक, ट्रॉली बैग, लाइटर और सोने-चांदी का वजन मापने वाली मशीन शामिल है।

 

 

मो. लाल बाबू के घर पर भी छापेमारी की

 

जांच के दौरान पुलिस ने मो. कलीम और मो. लाल बाबू के घर पर भी छापेमारी की, जहां से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि इन लोगों का संबंध रेलवे क्षेत्र में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से हो सकता है।इस मामले में करीब 10 से 12 बदमाशों को नामजद किया गया है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किन-किन घटनाओं से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!