Patna

बख्तियारपुर में ROB का काम अधूरा, CM नाराज, अधिकारी हाथ जोड़ बोले; 1 महीना समय दिया जाए

पटना.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर का दौरा किया। जहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज, कॉलेज के लिए निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) और करजान-ताजपुर पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, आरओबी का काम अधूरा देखकर सीएम नीतीश नाराज हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सीएम ने कहा कि बार-बार कहते आ रहे हैं कि काम जल्दी पूरी कीजिए। इसपर अधिकारी हाथ जोड़कर कहते हैं कि सर एक महीना में काम पूरा कर देंगे। तभी कार्यकर्ताओं ने देश का नेता कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो नारे लगाए।

 

ताजपुर-करजान पथ नया डडेलाइन 2027

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट करजान-ताजपुर पुल अब तक कई डेडलाइन मिस कर चुका है। अब नया डेडलाइन 2027 का दिया गया है। अधिकारी 62 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है।पथ निर्माण विभाग ने भी कई बार निर्माण कंपनी को प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने की हिदायत दी थी। नवयुगा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 2011 में करजान-ताजपुर प्रोजेक्ट शुरू किया था। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 2016 तक पूरा करने का डेडलाइन दिया था।

 

इस दौरान 4 बार पुल निर्माण की अवधि बढ़ाई जा चुकी है, पहले मई 2016, फिर 2018, मार्च 2020 और जिसके बाद मई 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य था। कई बार प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान स्लैब गिर जाने और आर्थिक परेशानियों के कारण प्रोजेक्ट में विलंब होता गया।

 

प्रोजेक्ट की लागत 1604 करोड़ रुपए से बढ़कर 3923 करोड़ हुई

 

मुख्यमंत्री कई बार इस ड्रीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने की हिदायत भी दे चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य में अभी तक कोई प्रगति नहीं दिख रही है। गंगा नदी पर करीब साढ़े 5 किलोमीटर के क्षेत्र में पुल बनना है, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी आजतक पिलर के ऊपर स्लैब तक नहीं रखा गया है। इस दौरान प्रोजेक्ट की लागत 1604 करोड़ रुपए से बढ़कर 3923 करोड़ से अधिक हो गई।इस पथ की कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर है। गंगा नदी पर 5.51 किलोमीटर पुल के साथ 45.75 किलोमीटर सड़क मार्ग का भी निर्माण होना है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ कम होगा और उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जाने वालों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!