Dalsinghsarai

14 सूत्री मांगो को लेकर दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

दलसिंहसराय,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से आम जनता के समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. इससे पूर्व प्रदर्शन जुलुस महावीर चौक से माल गोदाम रोड होते हुए 32 नंबर गुमटी होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा जहां एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव विनोद कुमार समीर ने किया.वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसान मजदूर विरोधी है सार्वजनिक उपक्रमों को बहुत तेजी से निजीकरण कर रही है,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साथ ही मजदूरों के लिए बने 44 श्रम कानूनो को अडानी अंबानी के पूंजीपतियों के इशारे पर 4 लेबर कोड लाई हैं.वही प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर 14 सूत्री मांग पत्र दिया गया.जिसमें मुख्य मांग राज्य सरकार द्वारा घोषित सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल बासगीत का पर्चा देने,

 

दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत बन्द पड़े नलकूपो को चालू करने ,नमो भारत ट्रेन सुपरफास्ट गाड़ी का दलसिंहसराय स्टेशन पर ठहराव , अफसर शाही पर रोक लगाने, मनरेगा योजना को पूर्ण बहाल करने सहित अन्य मांगे शामिल थी.प्रतिनिधि मंडल में अंचल सचिव विनोद कुमार समीर,राम बिलास शर्मा, शंकर राम, शम्भू कुमार चौधरी, महेश्वर राम, शुभेन्द्र कुमार, तपेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!