बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:बारिश के साथ गिरे ओले
पटना.बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है।
वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।इधर, सोमवार को रक्सौल में तेज आंधी के साथ मौसम ठंडा हो गया, जबकि बगहा में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं किशनगंज के पौआखाली और उसके आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। अररिया में भी देर शाम तेज हवा के साथ ओले गिरे।
बीते 24 घंटे में 36 डिग्री के आसपास तापमान के साथ नालंदा गर्म जिला रहा। वहीं, पटना का टेंपरेचर भी 35 डिग्री के आसपास रहा।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश और तेज हवा का असर अधिक रहने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव दिख सकता है। इस दौरान कई जिलों में बादल, गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा, जबकि दक्षिण और पश्चिम बिहार में मौसम सामान्य रहेगा। इन क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलों के साथ धूप भी निकलती रहेगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
