पटना- नशे की दवा और इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार
पटना में प्रतिबंधित इंजेक्शन और टैबलेट के साथ तीन तस्कर पकड़े गए हैं। अगम कुआं इलाके के बाईपास एनआरएल पैट्रोल पंप के पास बिक्री के लिए झोले में प्रतिबंधित दवा रखकर तीनों कस्टमर का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली। उस लोकेशन पर पहुंचकर पुलिस ने जब संदेह के आधार पर इन तीनों की तलाशी ली तो इनके पास से प्रतिबंधित दवा बरामद की गई। जो अमूमन नशे के लिए इस्तेमाल की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि राम कृष्ण नगर के जकरियापुर में स्टोर कर के और भी बहुत सारी प्रतिबंधित दवा रखी गई है। इसके बाद इनकी निशानदेही पर छापेमारी करके गोदाम से तकरीबन 20 लाख की दवा बरामद की गई है।
नशे की दवा और इंजेक्शन बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से Alprazolam की 10800 टैबलेट, Lecgesic इंजेक्शन 60 पीस, Silent इंजेक्शन 52 पीस, Talgesic इंजेक्शन 59 पीस, Rainkout इंजेक्शन 10 पीस, Zepine इंजेक्शन 130 पीस, Unlabelled Ampules इंजेक्शन 90 पीस, Avil इंजेक्शन 10600 पीस, Fenargan इंजेक्शन 330 पीस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बाहर से मंगाई जा रही थी दवा
अभी तक की पूछताछ में पुलिस को तस्करों ने बताया है कि पार्सल के जरिए दूसरे राज्यों से प्रतिबंधित दवा मंगा रहे थे। हालांकि स्पष्ट तौर पर राज्य का नाम नहीं बताया है ना ही मुख्य सरगना के बारे में पुलिस को बताया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि तीनों तस्करों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। दवा कहां से मंगाई जा रही थी, इसके स्रोत के बारे में पता लगाया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
