Samastipur

परदेश लौटने वाले यात्री परेशान,लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग, कई ट्रेनों में रिग्रेट

समस्तीपुर.होली की छुट्टियां खत्म होते ही परदेश लौटने वाले यात्रियों के लिए इस बार रेल यात्रा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गई है। समस्तीपुर समेत मिथिलांचल और उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हालत यह है कि लंबी दूरी की अधिकांश नियमित ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा जरूर की है, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। एसी कोच की लगभग सभी सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि स्लीपर श्रेणी में भी वेटिंग सूची कई ट्रेनों में सैकड़ों तक पहुंच गई है। कई ट्रेनों में तो ‘रिग्रेट’ की स्थिति बन गई है, यानी अब टिकट मिलने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोलकाता, हावड़ा, नई दिल्ली और आनंद विहार सहित विभिन्न शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अवध-असम एक्सप्रेस में रिग्रेट, अमृत भारत में वेटिंग 15 मार्च तक 12203 जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस में वेटिंग 78 तक पहुंच गई है। वहीं 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल में वेटिंग 30 है। 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 106 वेटिंग दर्ज है। इसी तरह 15565 वैशाली एक्सप्रेस में वेटिंग 95 और 12561 स्वतंत्रता सेनानी में वेटिंग 91,15707 आम्रपाली एक्सप्रेस व 15909 अवध-असम एक्सप्रेस में भी रिग्रेट दिख रहा है। 11016 अमृत भारत एक्सप्रेस में वेटिंग 84 दर्ज की गई है।

 

{05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार। {05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक (मुंबई) स्पेशल 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार। {05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार। {05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11 मार्च को। {02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक प्रतिदिन। {02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक प्रतिदिन। {09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार। {03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 8 एवं 15 मार्च को। {03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 8 मार्च को। {04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 8 मार्च तक प्रतिदिन। {04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 8 मार्च तक प्रतिदिन। {04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार। {09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार। {06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल 11 मार्च को। {04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानग र स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार। {04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 7 मार्च को। {08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार। {08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार। {05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 7 मार्च को। {05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार। {06086 मुजफ्फरपुर-एरणाकुलम स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार। {07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 7 मार्च से 4 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!