Patna

गुरुग्राम से भागी 11वीं की छात्रा, प्रेमी संग एकमा पहुंची:डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग

पटना.सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। गुरुग्राम से परीक्षा देने निकली 11वीं की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ मंगलवार को एकमा पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छात्रा मूल रूप से बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। हालांकि, उसका परिवार वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है।

 

बताया गया कि छात्रा 9 मार्च को गुरुग्राम स्थित एक स्कूल में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद वह वापस नहीं लौटी।इसके बाद परिजनों ने हरियाणा के पालम थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हरियाणा पुलिस तब से छात्रा की तलाश कर रही थी।

 

 

इधर, छात्रा का एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी मंटू कुमार से पहले से परिचय था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंटू कुमार ने वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड से आर.एन. इंटर कॉलेज, परसागढ़ से 12वीं की परीक्षा पास की है और वह खुद को साढ़े 19 वर्ष का बता रहा है।मंटू ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार हैं, जबकि लड़की के परिजन शादी का विरोध कर रहे हैं। उसकी प्रेमिका ने इस वर्ष हरियाणा बोर्ड से 11वीं की परीक्षा दी है और मंटू उसे भी बालिग बता रहा है। दोनों शादी की नीयत से एकमा पहुंचे थे।

 

जब वे गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले आई।

 

इस संबंध में एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हरियाणा पुलिस को दे दी गई है, जहां छात्रा के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। हरियाणा पुलिस के एकमा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद दोनों को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!