अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 101 नारी शक्ति को किया गया सम्मानित।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनन्या होटल में अंतराष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह सह सांस्कृत्तिक कार्यक्रम का आयोजन रिम्मी टीवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना झांब (बॉलीवुड फिल्म निर्माता सह भोजपुरी फिल्म के निर्देशक) , राजा बाबू (बसढ़िया वाली माता), संगीता झा (निदेशक बचपन प्ले स्कूल , समस्तीपुर ), डॉ मीरा कुमारी (संत कबीर हॉस्पिटल ), वीणा कुमारी (प्रखंड प्रमुख , सरायरंजन ), सोनाली भारती (मेयर , तेघरा ), सोम बनर्जी कर (प्रिंसिपल , इलीट माइंड स्कूल ), पूजा कुमारी (मेयर , सरायरंजन ), प्रेमा देवी (मुखिया , मोतीपुर ), हेमलता कुमारी ( जिला परिषद सदस्य ), उषा यादव ( लोकगायिका ), रुपांजलि , दीपा सुधा , अर्चना थॉमस , पूजा जायसवाल , गीता साह ने संयुक्त रूप से डीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया। वही 101 नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शुरुआत के लिए रिम्मी एंटरटेनमेंट की शुरुआत लोकगायिका यादव, दामनी मिश्रा , मधु कुमारी, रणजीत रजक के द्वारा किया गया।
आगत अतिथयो का स्वागत रिम्मी टीवी के द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार चादर और पाग के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लोकगायिका सोनम आर यादव , दामिनी मिश्रा , उत्सव झा ने अपने प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगाए। मंच संचालन रश्मि ,वरखा भारती व उस्तव जायसवाल ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रत्नेश, आदित्य, मधु , विकाश , सज्जन , जिगर , दीपक का योगदान सराहनीय रहा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
