समस्तीपुर:घर में छुपा कर रखी 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
समस्तीपुर।सिंघिया.थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुम्भा गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अविनाश कुमार सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली घर में शराब छुपा कर रखा है। छापेमारी की गई तो 22.125 लीटर शराब बरामद किया है। सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।”