समस्तीपुर में 10 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई नहीं:कैसे बनेंगे शादी समारोह के लिए खाने
समस्तीपुर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी हो रही है। 10 दिन से सप्लाई नहीं है। हालांकि ऑनलाइन नंबर के हिसाब से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है। कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से असर शादी पर पड़ने लगा है।हालांकि मार्च महीने में अब लग्न नहीं है, इसलिए पैनिक स्थिति नहीं है। 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा, जिससे 14 अप्रैल तक मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। उसके बाद 15 अप्रैल से 12 जुलाई तक 29 विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए 29 शुभ लग्न हैं।
शहर के मोहनपुर रोड के मैरेज हॉल संचालक अमित गुंजन बताते हैं कि कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। जिससे शादी के लिए खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। अभी इधर उधर से काम चल रहा है।
अप्रैल महीने में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल को लग्न है। 15,20, 21,25 की तिथि में इंक्वाईरी आ चुकी है। मैरेज हॉल बुक भी हो गया है।
कोयला का चूल्हा बनवाया
शहर के होटल कैलाश इंटरनेशल के मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि अभी कोई किल्लत नहीं है। हमारे पास प्रयाप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध है। अप्रैल महीने की बुकिंग हैं। सिलेंडर के लिए परेशानी नही है।शहर के रामदयाल ढाला पर छोटा सा होटल चलाने वाले विनोद कुमार राय ने कहा कि कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ऐसी स्थिति में काफी परेशानी हो रही है। गैस आपूर्ति की उम्मीद छोड़ कोयला का नया चुल्ला बनवाया है।
कालाबाजारी पर नजर रखी जा रही
सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए सभी गैस गोदामों पर पुलिस-मजिस्ट्रेट की निगरानी में गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। कालाबाजारी पर नजर रखी जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
