Samastipur

समस्तीपुर:देवधा ठाकुरबाड़ी से चोरी अष्टधातु की मूर्तियां मिलीं

समस्तीपुर.जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी से चोरी गई अष्टधातु की मूर्तियों के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बड़ी मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं, जबकि एक छोटी मूर्ति की बरामदगी और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के काले नरपत गांव के शिव शंकर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह (25 वर्ष) तथा देवधा गांव के सुधीर झा के पुत्र राजीव झा (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन मूर्तियों के अलावा एक मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूता भी बरामद किया है। बता दें कि मूर्ति चोरी के संबंध में हसनपुर थाना में बीते 2 फरवरी को अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर रोसड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी और शेष मूर्ति की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!