दलसिंहसराय:विद्यार्थियों के सम्मान मे विदाई समारोह आयोजित
दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय,बिलट राम टोल मधैपुर नगरगामा में विद्यालय परिवार के तरफ से 5वीं के विद्यार्थियों के सम्मान मे एक विदाई समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अशरफ अली फातमी उपस्थित थे.कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिया।
लोक नृत्य, समूह नृत्य, एकल गीत, संगीत प्रस्तुति ने उपस्थित छात्र छात्राओं और अभिभावकों का मन मोह लिया.समारोह के दौरान 1-4 कक्षा के छात्रों ने 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए भावुक संदेश भी साझा किया. मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार,अमृता कुमारी,माधव कुमार चौधरी,रेणु यादव, विभा सिन्हा,अर्चना कुमारी,उदय कुमार,खुशबु कुमारी मौजूद थी।