Samastipur

समस्तीपुर के विरनामा तुला पंचायत में जलापूर्ति बंद:तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद

समस्तीपुर के उजियार पुर प्रखंड के विरनामा तुला पंचायत में वार्ड नं-9, 12 और 13 वार्ड में पिछले तीन दिनों से नल जल बंद है। जिससे शुरुआती गर्मी में ही लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जलापूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को वार्ड-9 के पानी टंकी पर खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना पर निर्भरता के कारण सभी चापाकल भी खराब पड़ा हुआ है । जिस कारण हमलोग तीन दिनों से जल संकट का सामना कर रहे हैं।हाने, खाना बनाने, कपड़ा धोने से लेकर मवेशी के लिए बगल के पंचायत डढ़िया असाधर से पानी लाने को मजबूर हैं। वार्ड सदस्य रंजीत राय और अखिलेश्वर राय ने बताया कि बिजली विभाग और पी एच इ डी विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण जलापूर्ति लगातार बाधित किया जाता है।

 

 

पीएचइडी विभाग को सौंपा अधिकारी

 

इस अवसर पंच विशेश्वर राय की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि जब से नल जल योजना का अधिकार वार्ड सदस्य से छिन कर पीएचइडी विभाग को सौंपा गया है। नल जल व्यवस्था ध्वस्त ही नहीं हो गया। बल्कि विधवा विलाप हो रहा है। उन्होंने जिला समाहर्ता महोदय समस्तीपुर से मांग किया कि अविलंब पंचायत में जलापूर्ति बहाल करने को निर्देशित किया जाय अन्यथा भाकपा माले उग्र आंदोलन करेगी।मौके पर सीता देवी, नंद लाल राय, मीना देवी, महेश्वर राय, गुड़िया देवी, शंकर राय, बबिता देवी,राम कुमार राय, चांदनी देवी,राम रतन राय,बिलट देवी,सोने लाल राय,भुलिया देवी, असर्फी राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!