दलसिंहसराय:दरोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल,शराब पार्टी में पब्लिक संग नाचे रहे दारोगा पिंटू सिंह
दलसिंहसराय थाना में तैनात क्यूआरटी प्रभारी एएसआई पिंटू सिंह का होली का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में वे रंग-गुलाल से सने हुए लोगों के बीच तेज संगीत पर डांस करते वह नजर आ रहे हैं,जबकि एक व्यक्ति के हाथ में पानी की बोतल में शराब दिखाई दे रही है.प्रसारित वीडियो होली के उत्सव का प्रतीत होता है,जिसमें एएसआई पिंटू सिंह एक शराब कारोबारी के साथ नजर आ रहे हैं।
उनके आसपास भीड़ होली का लुत्फ उठाते हुए डांस कर रही है.किसी ने इस दृश्य का मोबाइल पर वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया,जो अब पुरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.बिहार में सख्त शराबबंदी के बीच यह वीडियो सामने आने से पुलिस महकमे पर अब सवाल उठने लगे हैं।
इसके अलावा,कॉलेज रोड की एक दुकान में शराब के नशे में धुत व्यक्ति बेड पर सोया हुआ और पास में शराब की बोतल व पानी का ग्लास रखा होने का भी एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.शराबबंदी में एक पुलिस अधिकारी का शराब के साथ वीडियो में दिखना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो की जांच के लिए अंचल पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
