होली मिशन हाई स्कूल में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
समस्तीपुर। होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर समस्तीपुर में सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर सहकर्मियों एवं शहर के प्रतिष्ठित गण्मान्यों के द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ रंगोत्सव पर्व ‘होली मिलन समारोह’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, सतमतलपुर, काशीपुर एवं दलसिंहसराय के सभी सदस्यों ने धूमधाम के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के प्रबन्ध निदेशक डा० धर्मांश रंजन के द्वारा सभी आगन्तुकों का स्वागत सम्बोधन से हुआ।
तत्पश्चात् सभी शाखाओं के संगीत शिक्षकों के द्वारा सुमधुर होली गीतों की प्रस्तुतियों ने सबों का मन मोह लिया एवं होली के मधुर गीतों ने उन्हें झुमने को विवश कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सहकर्मियों ने विद्यालय के प्रति अपने समर्पण एवं प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम रंगों एवं गुलालों से सराबोर रहा। सभी अतिथियों ने कई प्रकार के मिष्ठानों एवं पकवानों का लुत्फ उठाए।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद से दरभंगा स्नातक निर्वान क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूट के प्रबंध निदेशक डा० धर्मांश रंजन (अंकुर) ने सबों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अन्त में सह-संस्थापिका श्रीमती विभा देवी ने सबों को रंग का टीका लगाकर होली की शुभकामना दी। इसी कड़ी में विद्यालय के प्राचार्य श्री अमृत रंजन एवं दलसिंहसराय शाखा के सह-निदेशक श्री आकर्ष रंजन ने होली मिशन परिवार की ओर से उपस्थित सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
