Dalsinghsarai

दलसिंहसराय’मऊ में युवक की गोली मारकर हत्या: आरोपी फरार

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारी, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने निलेश को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

गोली लगने के बाद निलेश को घायल अवस्था में एक स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और निलेश को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। गोली किस परिस्थिति में और किसने मारी, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!