Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के ऋषभ ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार,कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के पुत्र ऋषभ बरनवाल ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर देश की प्रतिष्ठित परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.उनकी सफलता से परिवार,मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ऋषभ ने अपनी माध्यमिक शिक्षा पटना स्थित एल एम सी हाई स्कूल से प्राप्त करने के बाद इसी स्कूल से आई कॉम उत्तीर्ण किया.पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेधावी रहे ऋषभ ने कोलकाता में रहकर इग्नू से बी कॉम और एम कॉम उत्तीर्ण किया।

 

इसके साथ ही कोलकाता में ही तैयारी करते हुए कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा को उन्होंने दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ पास कर इस उपलब्धि को हासिल किया.ऋषभ की इस सफलता पर उनके पिता के अलावे माँ सुशीला देवी, भाई रजनीश बरनवाल, बहन दीपा सहित गुरुजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.स्थानीय लोगों का कहना है कि ऋषभ की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!