दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के गैस एजेंसी संचालक के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध
दलसिंहसराय,अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल अंतर्गत सभी गैस एजेंसी संचालक के साथ एसडीओ किशन कुमार ने बैठक की.बैठक के दौरान सभी एजेंसी संचालकों को एसडीओ के द्वारा निर्देश दिया गया कि गैस वितरण के संबंध में सरकार के द्वारा समय-समय पर जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी सरकारी निर्देशों को अपने कार्यालय एवं अन्य प्रमुख जगहों पर प्रदर्शन करना सुनिश्चित करेंगेmजिससे लोगों के बीच सही जानकारी पहुंच सके।
उपस्थित गैस एजेंसी संचालकों के द्वारा बताया गया कि गैस के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के बाद ही नंबर लग रहा है.संचालकों के द्वारा यह भी बताया गया की विगत माह के औसत गैस सिलेंडर वितरण के हिसाब से उनके पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है।
बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी के कार्यालय एवं गोदाम पर भ्रमणशील रहकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें.जिससे गैस सिलेंडर वितरण में किसी प्रकार की अनियमित ना हो एवं सभी सही उपभोक्ताओं को सही तरीके से गैस प्राप्त हो सके तथा किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो. बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
