फेसबुक सेहुई दोस्ती से प्रेम संबंध:अंतर्जातीय विवाह को परिजनों ने सहमति दी
बेगूसराय के शाम्हो प्रखंड स्थित जगनसैदपुर गांव में एक अंतर्जातीय विवाह संपन्न हुआ है। दिल्ली में मजदूरी के दौरान फेसबुक के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम संबंध अब परिजनों की सहमति से शादी में बदल गया।
जगनसैदपुर निवासी गोरेलाल यादव (दंगल यादव के पुत्र) और खगड़िया जिले की नेहा कुमारी (पवन पासवान की पुत्री) ने शादी की। करीब एक वर्ष पूर्व दिल्ली में मजदूरी करते समय फेसबुक पर उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनका प्रेम गहरा होता गया।
पिछले सप्ताह, जातिगत भिन्नता के कारण शादी में आने वाली कठिनाइयों को महसूस करते हुए, दोनों प्रेमी जोड़े घर से भाग गए थे। हालांकि, उन्होंने अपने-अपने अभिभावकों से संपर्क बनाए रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी।इसके बाद, उन्हें जगनसैदपुर गांव बुलाया गया। शुक्रवार देर रात सूर्यगढ़ा के पटेलपुर स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में ग्रामीणों की उपस्थिति में उनकी शादी संपन्न हुई।
इस विवाह से दोनों जोड़े खुश हैं। ग्रामीणों के सहयोग और समझदारी के कारण यह अंतर्जातीय विवाह संभव हो सका, जिसने समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
