Patna

राजेंद्र सेतु के समानांतर डबल ट्रैक पुल तैयार, बिछने लगी पटरी,मई से ट्रेन परिचालन होगा

पटना | मोकामा में गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बन रहे रेल पुल पर मई से ट्रेनें चलने की संभावना है। 1.86 किमी लंबे डबल ट्रैक रेल पुल का निर्माण पूरा हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके दोनों हिस्सों को मोकामा-बरौनी रेलखंड से जोड़ने के लिए पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है। अप्रैल तक पुल तैयार हो जाएगा। इसके बाद विद्युतीकरण पूरा कर सीआरएस निरीक्षण के बाद मई में ही ट्रेन परिचालन शुरू होने की संभावना है। इस पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल संपर्क में मजबूती आएगी।

 

एप्रोच लाइन सहित लंबाई 14 किमी, निर्माण पर 1700 करोड़ खर्च

 

मोकामा-बरौनी रेलखंड से जोड़ने के लिए करीब 14 किमी रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 1700 करोड़ की लागत से बनाया गया है और एप्रोच लाइन सहित इसकी कुल लंबाई 14 किलोमीटर है।

 

पुल आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। राजेंद्र सेतु पर पहले एक ही रेल लाइन थी, जिससे ट्रेनों को लंबा इंतजार करना पड़ता था और समयपालन प्रभावित होता था। नए पुल के चालू होने से दोहरी पटरियों पर एक साथ ट्रेनों का परिचालन संभव होगा। इस दौरान राजेंद्र सेतु पर परिचालन जारी रहेगा, जिससे ट्रेनें अधिक संख्या में और समय पर चल सकेंगी। पुल की आधारशिला 2016 में रखी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ। पुल पर स्टील स्लीपर लगाए गए हैं, जिससे 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजर सकेंगी। इसका लाभ यात्री और मालगाड़ियों दोनों को मिलेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!