ओवरब्रिज के पास मिली युवक की लाश:पार्टी में जाने की बात कह कर घर से निकला था
बेगूसराय में आज एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे संग्रहालय के नजदीक की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर वार्ड नंबर-32 के रहने वाले मो. ऐनुल के इकलौते बेटे मो. चांद (20) के रूप में हुई है।
चांद मूक-बधिर था और चुन्नीलाल में पिता के साथ दर्जी का काम करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाकर बारीकी से जांच करवाई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम वह काम से घर लौटा और रात में इशारे से बताया कि किसी छठी या जन्मदिन में खगड़िया जा रहा है।
गड्ढे से लाश निकलवाती पुलिस।
मृतक के पिता मो. ऐनुल ने बताया कि रात में जाने की बात कहने पर हम लोगों ने रोका, लेकिन किसी तरह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद बाजार से स्टेशन और लोहिया नगर गुमटी तक खोजे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह से खोजबीन कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस से लोहिया नगर में संग्रहालय के पास गड्ढे में शव मिलने की खबर मिली पहुंचे।
रोते-बिलखते परिजन।
एसपी मनीष बताया कि सूचना मिली कि लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास गड्ढे में एक शव पड़ा है। सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
