दलसिंहसराय:10 दिन में जान से मारने की धमकी भरा पर्चा फेंक विकास मित्र के घर पर किया फायरिंग
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में विकास मित्र बैजनाथ राम के घर पर बीते 5 मार्च को बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई दो राउंड फायरिंग के ठीक दस दिन बाद रविवार देर रात्रि दो राउंड फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैल गया.इस बार तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग के बाद धमकी भरा पर्चा भी फेंका,जिसमें बैजनाथ राम के पुत्र प्रकाश कुमार और संतोष कुमार की तस्वीरों पर लाल रंग से क्रॉस चिह्न लगाकर दस दिनों के अंदर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है.दोनों घटनाएं घर में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं. इसके बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पहली घटना 5 मार्च की रात को हुई थी,जब बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई थी.पीड़ित परिवार ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.रविवार रात की घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत फैल गई.बैजनाथ राम के दोनों बेटे प्रकाश कुमार और उनकी पत्नी संतना कुमारी तीन छोटे बच्चे, बीमार पत्नी सीता देवी और सास उमा देवी भयभीत हैं.पीड़ित ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि “पहली फायरिंग के बाद हम किसी तरह परिवार सहित घर में डरे-सहमें रह रहे थे,लेकिन अब धमकी भरे पर्चे से जान का खतरा मंडरा रहा है.”प्रकाश कुमार ने आरोप लगाया कि यह सब गांव के ही स्व बिहारी राम बहादुर राम ,स्व योगेंद्र राम के पुत्र शंकर राम और प्रमोद राम की साजिश है।
विवाद एक जमीन को लेकर है,जो बैजनाथ राम और उनके चाचा विजय राम के नाम दर्ज है. शंकर राम और प्रमोद राम ने राम बहादुर को वह जमीन बेच दी, लेकिन दाखिल-खारिज के दौरान परिवार ने आपत्ति लगाई, जिससे खारिज हो गया. “इसी रंजिश में वे जबरन जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और हमें डराने के लिए गोली चला रहे हैं, ताकि हम विरोध न करें,” प्रकाश ने कहा.परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई,लेकिन दरोगा ने कहा.आदेश मिलने पर गिरफ्तारी होगी।
किसके आदेश का इंतजार है,इस पर पुलिस ने स्पष्ट नहीं की.दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हाल ही में बाइक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं,जो इलाके में अपराध की प्रवृत्ति को दर्शाती हैं.सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस की सुस्ती से पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में टकटकी लगाए है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है.जमीन विवाद के अलावा कुछ अन्य रंजिश भी हैं,जिनकी पड़ताल की जा रही.सीसीटीवी में कैद बदमाशों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी होगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
