Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक

दलसिंहसराय,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों के महत्वपूर्ण योजना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम बुनियाद केंद्र दलसिंहसराय एवं मालपुर गांव में चलाया गया.दूर देहात के कलाकारों ने भाव गीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को दिव्यांग जनों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं एव कार्यक्रमों को बताया गया.सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि कलाकारों की टीम में रामाश्रय दास, राज कुमार प्रिंस, अरुण कुमार, विक्रम कुमार, अवनीश कुमार, हरे राम पासवान,रिंकू राणा,आरती कुमारी,नूतन कुमारी शामिल हुए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक सोनाली ने बताया कि दूर देहात कला जत्था के माध्यम से सदर अस्पताल में प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को लगने वाले दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र आदि की जानकारी दी जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!