Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:तीन दिवसीय बिहार दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित,सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा 

दलसिंहसराय,अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तर पर तीन दिवसीय बिहार दिवस दिनांक-22.03.2026 से दिनांक-24.03.2026 तक के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई.बैठक में अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न विभागों के स्टॉल निर्माण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर गहन चर्चा एवं विमर्श किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कुल 14 विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग का स्टॉल लगाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लेते हुए इसके सफल क्रियान्वयन हेतु भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, दलसिंहसराय की अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया गया.बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी दिवसों को नीजी एवं सरकारी विद्यालय / महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुती की जायेगी।

 

 

इस हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को विशेष रूप से निदेशित किया गया.सभी विभागों के द्वारा लगाये जाने वाले स्टॉल पर संबंधित विभागों को कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कल्याणकारी योजनाओं जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराने एवं पर्चा वितरण करने का निदेश दिया गया. बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता प्रशान्त रमानिया,अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार सहित अनुमंडल स्तर के अन्य पदाधिकारी मौजुद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!