Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वाजिदपुर की छात्रा का चयन

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर.प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय वाजिदपुर की नवम वर्ग की छात्रा अंजलि कुमारी ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद अंजलि कुमारी का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सभी ने अंजलि की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बुधवार को विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने अंजलि को मेडल, स्मृतिचिह्न एवं अध्ययन सामग्री देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका चंद्रिका कुमारी ने कहा कि अंजलि की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है और वे भी इससे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकते हैं। इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापिका चंद्रिका कुमारी, चंदा प्रियदर्शनी, गीतिका राय, नीतू कुमारी आदि थीं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!