दलसिंहसराय:अलग अलग मामले में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी
दलसिंहसराय,अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को अलग अगल मामले में हुए मारपीट में आधा दर्जन से ऊपर जख्मी लोग भर्ती हुए.पहला मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफ़ापुर वार्ड 2की है जहाँ नल जल को लेकर विवाद हुए विवाद में मुस्तफ़ापुर वार्ड 2 निवासी वार्ड मेंबर मो. संससुद्दीन की पत्नी मैरून बीबी चोटिल हो गई एंव मो. निजाम की पत्नी सजरुण बेगम (35),मो. नसरुदिन के पुत्र मो. अरमान (25) घायल हो गए.
वही जमीनी विवाद में हुए मारपीट में मकदमपुर निवासी अजय कुमार साह की पत्नी संगीता देवी (32),मौलवी चक नवादा निवासी राम प्रताप सहनी,वीणा देवी (60),रिंकू देवी (35),रंजीत सहनी,रामआश्रय सहनी,मोहमद पुर सकरा निवासी गुंजन देवी, गबर सहनी, किरण देवी, स्तोधन पासवान, जागोश्वर पासवान अस्पताल में भर्ती हुए. जिनका इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया. वही सजरुण बेगम एंव मो. अरमान को प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.