Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:प्रखंड स्तरीय शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहाय उपकरण बांटा गया

दलसिंहसराय,प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को समावेशी शिक्षा अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को सहाय उपकरण के रूप में ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र वितरित किया गया.इस अवसर पर समावेशी शिक्षा के साधन सेवी सुरेश चंद्र कश्यप, बी आर सी लेखपाल चंदन श्रीवास्तव, डाटा एंट्री ऑपरेटर अजय कुमार चौधरी एंव दिव्यांग बच्चों के अभिभावक व अन्य उपस्थित थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि दिए गए उपकरण से इन दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी. सभी अभिभावकगण अपने बच्चों को पढ़ाई के काम में मदद करेंगे तो बच्चे और बेहतर कर सकेंगे.आज दिव्यांग के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है.जिसका लाभ उठा कर वह हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रहे है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!