Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

दलसिंहसराय के अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस दौरान सेमिनार का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.जिसमें बीएड एवं डीएलएड के सभी छात्र-छात्रा व शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.मंच संचालन बी. एड. की छात्रा राहत प्रवीण, सनजना कुमारी के द्वारा किया गया.कार्यक्रम में बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ मो.ईनाम उद्दीन ने प्रशिक्षुओं को बताया कि जबतक महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जाएगा तब तक हम अपने संपूर्ण विकास के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकते।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मुख्य अतिथि आर.बी.कॉलेज के सहायक व्याख्याता डॉ पुर्णिमा कुमारी पोद्दार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश की उन्नति में भारत की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्वों के सम्पूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और इनके योगदान के द्वारा ही आज भारत संपूर्ण विश्व में ख्याति प्राप्त करने में सफल हो सका है.साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर औरतों पर मजाक बनाने वालों को निरुत्साहित करने के लिए प्रेरित किया और यह तभी संभव है जब नारी स्वयं दूसरी नारियों के संघर्ष में साथ देंगी।

 

 

शोमा वनरजी कर ने भी आधुनिक समाज की नारी को सशक्तिकरण की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि अगर औरत को स्वाभिमान से जीना है तो उसका आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है.उन्होंने आयोजक डॉ. कामीनी कुमारी,महालक्ष्मी कुमारी, स्नेहलता की प्रशंसा की. इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव एहतेशाम फरीदी,मैनेजमेंट के वरिष्ठ सदस्य मसरुर अख्तर फरीदी विशेष रूप से उपस्थित थे.मौके पर डी.एल.एडmके एच. ओ. डी. अमरेन्द्र कुमार झा,डॉ अकबरूल कादीरी,पंकज कुमार,मो.जानीसार अनवर उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!