Dalsinghsarai

क्राइम रोकने में दलसिंहसराय पुलिस फेल,कई मामलो में घटना के छानबीन तक ही सीमित रह जाती है पुलिस

दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र में पिछले माह में आपराधिक घटना में काफी इजाफा देखने को मिला है.फायरिंग,गोलिबारी, हत्या,लूट,छिनतई जैसी घटना आये दिन हो रही है.जिसपर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन असफल साबित हो रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तो कई एफआईआर में भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में अभी तक असफल है.पीड़ितो का आरोप है कि पुलिस जाँच के नाम पर खानापूर्ति करती है जबकि आरोपी खुलेआम घूमता रहता है.अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि फायरिंग के 10 दिन बाद फिर से फायरिंग कर 10 दिनों के अंदर जान से मारने कि धमकी वाला पत्र घर पर फेंक चला जाता है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है.

 

ताज़ा मामला कि बात करें तो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में विकास मित्र बैजनाथ राम के घर पर बीते 5 मार्च को बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई दो राउंड फायरिंग के ठीक दस दिन बाद रविवार देर रात्रि फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैल गया.इस बार तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग के बाद धमकी भरा पर्चा भी फेंका,जिसमें बैजनाथ राम के पुत्र प्रकाश कुमार और संतोष कुमार की तस्वीरों पर लाल रंग से क्रॉस चिह्न लगाकर दस दिनों के अंदर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है.दोनों घटनाएं घर में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं.इसके बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जबकि पहले मामले में एफआईआर हुए दस दिन से ऊपर हो चूका है.पुलिस जमीन विवाद के अलावा कुछ अन्य रंजिश कि बात कह पुरे मामले से बचती नजर आरही है.

 

एक महीने में कब कब हुई आपराधिक घटना।

 

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गाँव में होली के दौरान एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.युवक भोजपुरी सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे थे.जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर कर अभी तक जाँच पर ही अटकी है.

उसी समय शहर के चकनवादा स्थित बाबा अमर सिंह स्थान के पास बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाया इस गोलीबारी में एक युवक चकनवादा निवासी महेश्वर सहनी के पुत्र ऋषभ गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.तो दलसिंहसराय थाना में तैनात क्यूआरटी प्रभारी एएसआई पिंटू सिंह का होली के समय ही एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.जिसमें तेज संगीत पर डांस करते वह नजर आ रहे हैं,जबकि एक व्यक्ति के हाथ में पानी की बोतल में शराब के साथ डांस कर खुलेआम कानून व्यवस्था कि धज्जिया उड़ाता नजर आरहा था.

थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव के वार्ड नंबर 6 में आपसी विवाद में 25 फरवरी की रात पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियार से किए गए हमले में घायल महिला चकनवादा निवासी रेहाना खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

अनुमंडलीय अस्पताल रोड में बीते 11 फरवरी को लोकनाथपुर गंज निवासी पप्पू पासवान पर बाइक सवार बदमाश ने गोली चलाकर जख्मी कर दिया.बीच बचाव को लेकर स्थानीय एक आई महिला भी बदमाश की गोली से जख्मी हो गई थी.इस दौरान भीड़ ने घटना को अंजाम देने आए बदमाश में शामिल सन्नी कुमार (24) को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया.

वही 18 फरबरी को थाना क्षेत्र के एनएच 28 ढेपूरा गांव के शिव मंदिर के पास जट्टा डीह टारा,वार्ड संख्या 18 के निवासी विनोद पासवान के पुत्र अमरजीत पासवान(50) का गल्ले में रस्सी बँधा शव मिलने से सनसनी फैल गया था.इस मामले में भी कई सवाल खड़े हुए थे.

तो 5 फ़रवरी को शहर के चकनवादा वार्ड-10 में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की आग में दो पक्ष के बिच भड़के झगड़े में मो. कलाम उर्फ मुन्ना व उसके बेटे द्वारा बेरहमी से महिलाओ पर डंडे और बेल्ट से हमला किया गया जिसमें तरुन्नुम बेगम (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई.

 

बीते 14 मार्च को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव में एक युवक पप्पू झा के पुत्र निलेश झा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.वह वाराणसी में पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था.होली की छुट्टी पर घर आया था.गांव के दोस्त उसे बुलाकर ले गए.मऊ बाजार में सभी खा पी रहे थे.इसी दौरान निलेश को गोली मारी जिसमें उसकी मौत हो गई.इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगो को गिरफ्तार किया है.

तो बीते 5 फरबरी को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर रेलवे ट्रैक के पास सोमनाथ सुमन की पत्नी कंचन कुमारी और उनके 6 माह के पुत्र आर्यन कुमार का शव मिला था.दोनों को अवैध संबंध में बहनोई ने ही पूरी प्लानिंग बना हत्या कर दिया था.इसे लेकर पुलिस ने बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.तो उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित नाजिरपुर गांव में बीते 2 मार्च को एक नवविवाहिता नाजिरपुर निवासी अंकेश साह की 20 वर्षीय पत्नी मोनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया था.जिसमें पुलिस ने एक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

 

अवैध हथियारों का कारोबार गांव गांव तक फैला।

 

इन मामले मे से कुछ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है परन्तु कुछ मामले में सिर्फ जाँच के नाम पर खानापूर्ति कर रही.बताते चले कि पिछले कुछ वर्षो से अवैध हथियारों का कारोबार अनुमंडल क्षेत्र में शहर से लेकर गांवों तक फैल गया है. गांवों में होने वाले जमीनी विवाद हो या छोटे-मोटे आपसी विवाद में लोगों की ओर से फायरिग करना आम बात हो गई है.बगल के जिले बेगूसराय, मुंगेर से अपराधी आसानी से हथियार लाकर 5 से 10 हजार में बेच रहे है.पिछले कुछ सालों की बात करे तो क्षेत्र में हो रही गोलीकांड के ज्यादातर मामले जमीनी,बकाया पैसा,आपसी दुश्मनी,लड़का लड़की,मौज मस्ती से जुड़ा है.परन्तु जिस तरह से अपराधी बेखोफ होकर फायरिंग, छिंतई, चोरी कि घटना को अंजाम देकर बच रहे है यह सभी के लिए चिंता का विषय है.सीपीएम नेता विनोद कुमार समीर, विधान चंद्र,नेत्री नीलम देवी,चंदन प्रसाद सहित कई लोगों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में आपराधिक घटना बढ़ गई है, जिससे लोगो मे भय का माहौल है.अपराधी के हौसले बुलंद है.बिना भय के फायरिंग कर निकल जाते है.कई कांडो में एफआईआर में नामित अपराधी बैखोप खुलेआम घूम रहा है.पुलिस प्रशासन को सख्ती से ऐसे मामलो को जांच कर इनके खिलाफ कठोर करवाई करना चाहिए ताकि क्षेत्र में अमन चैन बना रहे.

वही डीएसपी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि सभी आपराधिक मामलों में टीम गठित कर छानबीन की जा रही है.कई बड़े मामलो का पुलिस उद्बोदन कर चुकी है.फायरिंग कि घटना कि जाँच कि जा रही है.पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चला कर बदमाशों को पकड़ने का काम कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!