Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:उजियारपुर के नवनिर्मित थाने का डीआईजी ने किया उद्घाटन

दलसिंहसराय.उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में थाना का नव निर्मित थाना भवन का रविवार को डीआईजी मनोज तिवारी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर अजीत कुमार भी मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर भवन में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीआईजी ने कहा कि नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आम लोगों को भी अपनी शिकायत दर्ज कराने में सुविधा होगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए भवन के शुरू होने से थाना की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु होगी। कार्यक्रम के दौरान कई पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!