Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर में देसी कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे हथियार सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की है। चकउंबर निवासी सुनील कुमार के घर घटहो थाना क्षेत्र के एकना गांव निवासी लखिन्द्र कुमार पहुंचा। बताया जाता है कि सुनील और लखिन्द्र के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते लखिन्द्र ने सुनील के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और देसी कट्टा लहराते हुए रंगदारी मांगने लगा।

 

हथियार देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान सुनील कुमार और अन्य ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लखिन्द्र कुमार को हथियार के साथ दबोच लिया। इसके बाद तत्काल विद्यापतिनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटहो थाना क्षेत्र के एकना गांव निवासी नागों राय के पुत्र लखिन्द्र कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।आरोपी बरामद हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने लखिन्द्र कुमार के विरुद्ध अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!