प्रेम-प्रसंग में युवक द्वारा खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,प्रेमिका ने लिया सात फेरे
हाजीपुर.एक तरफ प्रेमिका अपने पति संग ले रही थी सात फेरे और दूसरी ओर प्रेमी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के चकसैद गांव में शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आनन-फानन में मामले को रफा-दफा कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गांव के स्थानीय श्मशान में शव का अंतिम संस्कार कर सभी साक्ष्य भी मिटा दिए और स्थानीय थाने की पुलिस को घटना की भनक नहीं लगी या फिर सूचना मिलने पर भी अनभिज्ञता का नाटक करती रही पुलिस।
हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटना की पुष्टि की है पर आत्महत्या में प्रयुक्त गन की बरामदगी व उचित पुलिसिया कार्रवाई करना उचित नहीं समझा गया। मृतक चकसैद गांव निवासी शिवचंद्र सिंह के 31 वर्षीय पुत्र भोला सिंह है। इस मामले में एसपी विक्रम सिहाग ने पुलिस पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए है।
काफी समय से मृतक का लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भोला सिंह मोहन लड़की के घर के पास ही अपना मुर्गी फार्म चलाता था। इसी दौरान लड़की से संपर्क हुआ और दोनों का प्रेम परवान चढ़ा। घटना के बाद गांव के लोग एक राय बना कर मामले को रफा-दफा कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसे दो बहन है। घटना के बाद गांव के लोग किसी से कुछ भी बताने से बच रहे है।
प्रेम-प्रसंग में युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला भले ही पुलिस के लिए यूडी केस बन कर रह जाता, लेकिन घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं करना पुलिस की लापरवाही है। भले ही मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर घटना से संबंधित सभी साक्ष्य मिटा दिए। लेकिन घटना में प्रयुक्त पिस्टल आखिर कहां गया। यह सवाल पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
