Samastipur

समस्तीपुर सड़क हादसे में भाई की मौत:बहन की थी शादी

समस्तीपुर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाने के वाजितपुर गांव निवासी शिवचंद्र राय के बेटे नीतीश कुमार (18) के रूप में की गई है। मामला सरायरंजन थाने के मेयारी गांव के पास का है।घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद शादी का महौल मातम में बदल गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के चाचा मनीष कुमार ने बताया कि नीतीश की चचेरी बहन की शादी बुधवार रात थी। रात वह शादी का सामान लाने के लिए दलसिंहसराय बाजार जा रहा था। इसी दौरान मेयारी गांव के पास बीच सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। जिससे इसकी बाइक फिसल गई। फलस्वरूप यह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे इसके सिर में काफी चोट लगी।

 

 

घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग उसे दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अहले सुबब इसकी मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी हॉस्पिटल की ओर से दलसिंहसराय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर गुरुवार दोपहर सदर अस्पताल भेजा है।

 

शादी में छाया मातम

 

घटना के बाद हालांकि शादी तो संपन्न हो गई। लेकिन शादी के दौरान मातम का माहौल व्याप्त था। सामन्य रूप से शादी की रश्म की गई। गाजा बाजा भी बंद ही रखा गया। कुछ देर पहले तक जो महिलाएं शादी की गीत गा रही है । वह महिलाएं अब चीत्यकार लगा रही थी।दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादमें में युवक की मौत हुई है।शव का जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!