Patna

बीजेपी दोस्ती कर पीछे से छुरा भोंकती है, अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का:राजेश राम

पटना।नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।राजेश राम ने कहा कि, होली की अंगड़ाई टूटने से पहले ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। नीतीश कुमार का अचानक राज्यसभा जाने का फैसला कांग्रेस के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजेश राम ने कहा,

“हमें पहले से पता था कि ऐसा होगा। हमारी भविष्यवाणी पर मुहर लग गई है। नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। मैं यह भी भविष्यवाणी करता हूं कि अब अगला नंबर एन. चंद्रबाबू नायडू का होने वाला है।”

 

 

नीतीश कुमार का फैसला हमारे लिए आश्चर्यजनक नहीं- राजेश राम

 

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘जब राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाला था, उस समय कांग्रेस ने बता दिया था कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तो वह वोट चोरी के आधार पर बनेगी।इसलिए 14 नवंबर को जो चुनाव के परिणाम आए, वह हमारे लिए आश्चर्यजनक नहीं था। आज जो नीतीश कुमार का घटनाक्रम है, वह हमारे लिए आश्चर्यजनक नहीं है।’

 

 

बीजेपी और जदयू का अननेचुरल गठबंधन है- राजेश राम

 

राजेश राम ने कहा कि, ‘कांग्रेस सामने से लड़ाई लड़ती है। बीजेपी दोस्ती करके हराती है और पीछे से छुड़ा भोंकती है। बीजेपी और जदयू का अननेचुरल गठबंधन रहा है। आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई है कि नीतीश कुमार जैसे नेता अपने विधायकों की बात भी नहीं सुन रहे हैं।चुनाव के परिणाम आने के बाद भी विधायकों को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मैंने देखा कि जदयू की मीटिंग में किस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सीटिंग अरेंजमेंट की गई थी।

 

यह भी बहुत कुछ दर्शाती है। इसे देखकर यही कहा जा सकता है कि केवल अब उन्हें स्टूल ही दिया जाना बाकी है।’

 

नीतीश के खराब स्वास्थ्य पर बीजेपी ने राजनीति की- राजेश राम

 

राजेश राम ने आगे कहा कि, ‘जो नीतीश कुमार अपने नेताओं कार्यकर्ताओं की बातें सुनते थे, आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि वह अब उनके आंसुओं से भी बात मानने को तैयार नहीं है।नीतीश कुमार हमारे बिहार के मुखिया हैं और उनके स्वास्थ्य पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मगर भाजपा ने वही करते हुए आज नीतीश कुमार को यहां लाकर खड़ा कर दिया है।

 

 

राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत- राजेश राम

 

राजेश राम ने आगे कहा कि, ‘राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की हर पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस के विधायक पूरी तरह इंटैक्ट हैं। हम सीधी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से लड़ रहे हैं।क्रॉस वोटिंग की परंपरा बीजेपी के लोग करते आए हैं। ऑपरेशन लोटस की यह परंपरा रही है। हम लोग सभी एकजुटता के साथ चुनाव में साथ खड़े हैं। इंडिया गठबंधन इस राज्यसभा चुनाव में अच्छा परफॉर्म करने वाली है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!