Dalsinghsarai

चकनवादा में बाइक सवार बदमाशों ने किया फायरिंग,युवक को लगी गोली, इलाके में दहशत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के चकनवादा स्थित बाबा अमर सिंह स्थान के पास बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने होली के दिन बुधवार की शाम अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार,अपराधी बाइक पर सवार होकर अचानक पहुंचे अमरसिंह स्थान के पास बैठे कुछ युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का निशाना वहां मौजूद एक युवक था. फायरिंग में चकनवादा निवासी महेश्वर सहनी के पुत्र ऋषभ को पैर में गोली लग गई.वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा.अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए.वही स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल ऋषभ को तत्काल निकटतम निजी अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया.परन्तु हालत गंभीर बनी हुई है.

 

 

गोलीबारी घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम सहित अन्य बल घटनास्थल पर पहुंची.डीएसपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश या दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है.आगे की कार्रवाई जारी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!