Begusarai

बरौनी-नई दिल्ली विशेष क्लोन एक्सप्रेस एवं आम्रपाली एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेंगी

बरौनी से नई दिल्ली एवं अमृतसर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे ने तकनीकी उन्नयन कार्य के मद्देनज़र आम्रपाली एक्सप्रेस एवं बरौनी से चलने वाली स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गोरखपुर कैंट-भटनी रेलखंड पर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन एवं नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य प्रगति पर है। कार्य के दौरान रेल यातायात प्रभावित होने के कारण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

बरौनी से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष क्लोन एक्सप्रेस अब निर्धारित मार्ग सीवान–भटनी–गोरखपुर कैंट के बजाय परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज –गोरखपुर कैंट होकर चलेगी।इसी प्रकार 11 मार्च को कटिहार से खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस, जो 12 मार्च को बेगूसराय एवं बरौनी जंक्शन पहुंचेगी, अब सीवान–भटनी-गोरखपुर कैंट के स्थान पर सीवान–थावे–कप्तानगंज -गोरखपुर कैंट मार्ग से संचालित होगी।

वहीं 10 एवं 11 मार्च को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन भी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सीवान के स्थान पर गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे– सीवान होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन की अवधि में इन ट्रेनों का देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारणी एवं मार्ग की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!