बलान नदी गोला पट्टी के किनारे मंत्री ने किया फूड पार्क का उद्घाटन
दलसिंहसराय,शहर के बलान नदी गोला पट्टी के किनारे अवस्थित स्मृतिशेष हरिचन्द्र पोद्दार,फूड व खाद्य पार्क का उद्घाटन शनिवार को जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार चौधरी ने फीता काट कर किया.वही सभापति आभा सुरेका की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया.मंच संचालन सुनील कुमार बमबम व पार्षद सुशील कुमार सुरेका ने किया.
समारोह में स्व.हरिश्चन्द्र पोद्दार के प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चल चित्र पर मंत्री सहित आये अतिथियो द्वारा पुष्पष्पांजलि अर्पित कर उनके याद किया.
नप प्रशासन द्वारा मंत्री विजय चौधरी सहित आये अतिथियो को मिथिला विधिविधान से स्वागत किया. समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि स्व.हरिश्चन्द्र पोद्दार अच्छे समाजसेवी थे.आज उनके स्मृतिशेष में यह पार्क का उद्घाटन किया गया है.हम सभी का प्रयास होना चाहिए समाज को अच्छा करने का, सरकार से जो भी मदद होगा हम करेंगे.बलान नदी उड़ाही का कार्य हो रहा है.दलसिंहसराय के विकास के लिए हमेशा हम तपर्य रहेंगे.इस पार्क को और विकसित किया जायेगा.ताकि लोग आराम से बैठ कर कुछ समय यहाँ बिता सके.इस दौरान डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,इओ अभिसार कुमार,उपमुख्य पार्षद सुजाता चौधरी सहित नप के कई पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
