अष्ट धातु की मूर्ति चोरी मामले में सफल उद्भेदन को लेकर दलसिंहसराय एसडीपीओ को मिला वार्षिक अवार्ड
दलसिंहसराय,बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर दरभंगा प्रमंडल में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक सम्मान समारोह में दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा (एसडीपीओ) को बेहतर पुलिसिंग और कैश डिटेक्ट के लिए सम्मानित किया गया.दरभंगा के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम का आयोजन बिहार पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह के तहत किया गया.
इस दौरान दरभंगा जोन के तीन जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया. एसडीपीओ को अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति बरामद करने, सक्रिय पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने तथा कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया.
इसके अलावे दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम,सब इंस्पेक्टर अन्नू सिंह को भी इस केश के अनुसंधान में डीआईजी ने सम्मानित किया.सम्मान मिलने पर एसडीपीओ ने इसे पूरी टीम की उपलब्धि बताया.उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा प्रतिबद्ध है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
