Dalsinghsarai

2 बच्चो के अपहरण के बाद पुलिस ने चार घंटे के अंदर बच्चों को किया बरामद,कैटरिंग की काम करते बरामद

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के कामरांव पंचायत के शंभुआ गांव में शुक्रवार शाम दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण की खबर आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गई.जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.हालांकि अपहरण की सूचना शनिवार को मिलने के चार घंटे के अन्दर पुलिस ने दोनों अपहृत बच्चों को बरामद कर लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दोनों बच्चे कैटरिंग की काम को लेकर विभूतिपुर के एक गांव में भोज का काम कर रहा था.अपहृत बच्चों के परिजनों ने बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वार्ड संख्या 14 निवासी कमल दास का पुत्र मनोज कुमार दास (7 वर्ष) और लखींद्र पासवान का पुत्र रोहित पासवान (13 वर्ष) बगीचे के पास था.तभी तीन अज्ञात बदमाश दो बाइकों—एक स्प्लेंडर और एक टीवीएस स्कूटी—पर सवार होकर आए,उन्होंने बच्चों को जबरन बाइक पर बिठाया और गोसपुर कोल्ड स्टोरेज की ओर फरार हो गए.परिजनों ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की.

 

 

कोल्ड स्टोरेज के पास एक प्राइवेट स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को बच्चों को बाइक पर बिठाकर ले जाते साफ देखा गया.बच्चों की बुआ नीलम देवी ने थाने में आवेदन देकर बच्चों की अपहरण की सूचना शनिवार को दी थी. वही पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चे घर में बिना बताए बाईक वाले के साथ केटरिंग के काम पर जाने निकले थे.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी की. चार घंटे के अंदर ही विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया. बच्चों को सुरक्षित घरवालों के हवाले कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!